फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra: खेलते-खेलते गहरे कुएं में गिरा मासूम, बचाने के लिए कूद गई मां, डूबने से दोनों की मौत

Sat, 15 Jul 2023 03:45 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र जिले के सेंदूर गांव में शनिवार दोपहर पांच वर्षीय मासूम खेलने के दौरान कुएं में गिर गया। उसे बचाने के लिए मां भी कुएं में कूद गई। डूबने से दोनों की मौत हो गई। घटना से गांव में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
मां-बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के सेंदूर गांव में शनिवार दोपहर पांच वर्षीय मासूम खेलने के दौरान कुएं में गिर गया। उसे बचाने के लिए मां भी कुएं में कूद गई। डूबने से दोनों की मौत हो गई। घटना से गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने मां-बेटे के शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


बभनी थाना क्षेत्र के सेंदुर गांव निवासी श्याम दास की पत्नी ललिता देवी (28) शनिवार दोपहर घर के सामने स्थित कुएं पर स्नान करने गई थी। साथ में उसका पुत्र सतेश (5) भी था। नहाते समय सतेश अचानक कुएं में गिर गया। मां की नजर पड़ी तो बेटे को बचाने के लिए उसने भी कुएं में छलांग लगा दी।
ये भी पढ़ें: किशोर की गला दबाकर हत्या, शव को रिहंद जलाशय के किनारे फेंका, घर से बुलाकर ले गए थे आरोपी
विज्ञापन


कुएं में पानी काफी नीचे होने के कारण ललिता गोते लगाकर काफी देर उसे ढूंढती रही। इसी कोशिश में वह भी डूब गई। कुछ दूरी पर खेत में काम कर रहे लोग शोरगुल  मचाते हुए कुएं की ओर दाैड़े और मां-बेटे को बाहर निकालने का प्रयास किया। पति श्याम दास भी मौके पर पहुंचा। कुएं में कूदकर उसने पहले पत्नी और फिर बेटे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन

मां-बेटे की मौत से गांव में मातम छा गया। श्याम दास को दो बेटे और दो बेटियां हैं। सतेश तीसरे नंबर पर था। बभनी थाने से एसआई वीर बहादुर चौधरी ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। दोनों शवों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें