फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra: कुएं में डूबने से मासूम की मौत, परिजन बोले- घर के बाहर खेल रही थी, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 12 Dec 2022 01:31 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र के चपकी गांव में रविवार शाम एक मासूम का शव कुएं में उतराया मिला। परिजनों के मुताबिक, पांच वर्षीय मासूम घर के बाहर खेल रही थी।  वह 50 मीटर दूर स्थित कुएं तक कैसे पहुंची, यह किसी को नहीं पता। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के चपकी गांव में रविवार शाम एक मासूम का शव कुएं में उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों के मुताबिक, पांच वर्षीय मासूम घर के बाहर खेल रही थी। वह 50 मीटर दूर स्थित कुएं तक कैसे पहुंची, यह किसी को नहीं पता। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


बभनी थाना क्षेत्र के चपकी गांव निवासी चरकू की पांच वर्षीय बच्ची खुशबू रविवार को घर के बाहर खेलते-खेलते अचानक लापता हो गई। परिजनों ने तलाश शुरू की तो उसका शव घर से 50 मीटर दूर स्थित कुएं मे उतराया हुआ मिला। परिजनों ने आननफानन ग्रामीणों की मदद से उसे कुएं से बाहर निकाला।  

बच्ची खेलते-खेलते वहां तक कैसे पहुंच गई, इसका पता नहीं चल सका। रविवार देर शाम पिता ने बभनी थाने मे तहरीर दी। चरकू ने बताया कि खुशबू इकलौती बेटी थी। उसके दो भाइयों और मां का रो रो-कर बुरा हाल है। दरोगा मेराज खां ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बच्ची कुएं के पास कैसे पहुंचे इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें