फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काल बनकर दौड़ रहे कोयला लदे वाहन: ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो भाइयों की मौत, चालक हिरासत में

Sun, 11 Dec 2022 09:38 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र जिले में एनसीएल बीना के पास रविवार शाम तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों सगे भाई थे और काम से घर लौट रहे थे। 
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊर्जांचल की सड़कों पर कोयला लदे वाहनों की रफ्तार पर कोई नियंत्रण नहीं है। ओवरलोड कोयला लेकर दौड़ते वाहनों की तेज रफ्तार आए दिन हादसे का कारण बन रही है। औड़ी मोड़ से शक्तिनगर मार्ग पर एनसीएल बीना के पास रविवार की शाम तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों सगे भाई थे और काम से घर लौट रहे थे। हादसे के बाद भाग रहे ट्रेलर चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


कोयला लदा एक ट्रेलर रविवार की शाम करीब पांच बजे शक्तिनगर से अनपरा की ओर आ रहा था। पीछे से आ रहे बाइक सवारों ने बीना वारफाल के पास ट्रेलर को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान सामने से अचानक दूसरे वाहन के आ जाने से ट्रेलर चालक ने वाहन को घुमाया तो बाइक सवार उसकी चपेट में आ गए।

ट्रेलर के पहिए से दबकर मौत

सड़क पर गिरे बाइक सवार दोनों युवकों की ट्रेलर के पहिए से दबकर मौत हो गई। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। शोर मचाते हुए लोग घटनास्थल पर दौड़े।  काफी प्रयास के बाद बाइक सवार युवकों की पहचान अनपरा क्षेत्र के खजुरा गांव निवासी भोला प्रसाद के पुत्र वीरेंद्र (24) और रामविलास (22) के रूप में हुई।

उन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा था। दोनों के पास से खाली लंच बॉक्स भी मिला है। वह एक कंपनी में काम करते थे। शिफ्ट खत्म होने पर घर जा रहे थे। पुलिस ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। 

औड़ी मोड़-शक्तिनगर मार्ग पर अक्सर हो रहे हादसे 

औड़ी मोड़ से शक्तिनगर तक मार्ग के चौड़ीकरण के बाद वाहनों की गति भी बढ़ गई है। एनसीएल की विभिन्न परियोजनाओं से बाहर आते ही वाहन चालक हवा से बातें करने लगते हैं। रफ्तार पर नियंत्रण न होने के कारण अक्सर हादसे हो रहे हैं। सड़क की पटरियों के किनारे अवैध ढंग से खड़े वाहनों पर भी शिकंजा नहीं कसने से दो पहिया-चार पहिया वाहनों के लिए इस मार्ग पर चलना खतरे से खाली नहीं रह गया। 
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत 

राबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर सुभांव गांव के पास रविवार की देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह एक निजी कंपनी में काम करता था। घर लौटते वक्त अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेटी खुर्द गांव निवासी अखिलेश मौर्य (29) पुत्र बिलकेश्वर मौर्य डाला स्थित एक कंपनी में काम करता था। रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे वह डाला से घर लौट रहा था।

सुभावं गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। सड़क पर गिरे युवक पर राहगीरों की नजर पड़ी तो उन्होंने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को चतरा पीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पन्नूगंज थाना प्रभारी हेमंत सिंह ने बताया कि युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें