फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra: पानी से भरे बाल्टी में डूबने से मासूम की मौत, खेलते-खेलते बाथरूम पहुंच गया था बच्चा

Wed, 14 Jun 2023 01:08 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र के लीलाडेवा गांव के मूसरबहरा टोले में पानी से भरे बाल्टी में डूबने से मासूम की मौत हो गई। वह खेलते-खेलते बाथरूम पहुंच गया था। जानकारी के अनुसार लीलाडेवा निवासी मनोज कुमार का एक वर्षीय बच्चा रविंद्र मंगलवार को घर के आंगन में खेल रहा था।
विज्ञापन
एक वर्षीय बच्चा रविंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के लीलाडेवा गांव के मूसरबहरा टोले में पानी से भरे बाल्टी में डूबने से मासूम की मौत हो गई। वह खेलते-खेलते बाथरूम पहुंच गया था। जानकारी के अनुसार लीलाडेवा निवासी मनोज कुमार का एक वर्षीय बच्चा रविंद्र मंगलवार को घर के आंगन में खेल रहा था। परिजन घर के बाहर रोजमर्रा के काम में जुटे थे। खेलते- खेलते बच्चा बाथरूम के पास पहुंच गया।

विज्ञापन


उसका खिलौना पानी से भरी बाल्टी में गिर गया। उसे निकालने के प्रयास में बच्चे का संतुलन बिगड़ा और बाल्टी में जा गिरा। इस बात से परिजन अंजान रहे। काफी देर बाद बच्चे की मां मानमती जब आंगन में गई तो रविंद्र कहीं नहीं दिखा। अचानक से उसकी नजर बाल्टी पर गई तो चीख पड़ी। आननफानन बच्चे को बाल्टी से निकाला।

चीखपुकार सुन बालक का पिता मनोज भी मौके पर पहुंचा। बालक को निजी क्लिनिक पर ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्राम प्रधान मुन्ना लाल ने बताया कि मनोज कुमार के दो बालक थे। सबसे छोटा रविंद्र था।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ब्वायलर फटने से नमकीन की फैक्ट्री में लगी आग, मजदूरों ने भागकर बचाई जान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें