घोरावल कोतवाली क्षेत्र के बिसरेखी गांव में सोमवार को दो साल की बच्ची की कुएं में डूबने से मौत हो गई। घर के पास खेलते समय वह कुएं में गिर गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिसरेखी गांव निवासी बबलू उर्फ विजय के घर के पास एक कुआं है। सोमवार को उसकी दो वर्षीय बेटी खेलते समय कुएं के पास चली गई। वहां फिसलकर कुएं में गिर पड़ी। आनन फानन में मशीन चला कर कुएं को खाली कराया गया।
लगभग डेढ़ घंटे में कुआं खाली हुआ तो अंदर बच्ची मरणासन्न स्थिति में पड़ी थी। उसे बाहर निकाला गया, मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लेखपाल मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। घटना की सूचना घोरावल पुलिस को दी गई।