फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सड़क पार कर रहे मासूम को ट्रक ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। थाना क्षेत्र के गुरमुरा चौराहे पर रविवार को सुबह सड़क पार करने के दौरान मासूम को बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को ट्रॉमा सेंटर ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे के बाद भाग रहे ट्रक छोड़कर चालक भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। गुरमुरा निवासी दिलीप गुप्ता का पुत्र प्रियांशु (4) रविवार को सुबह अपने नाना धरम प्रसाद के साथ घूम रहा था। इसी बीच वह सड़क पार करने लगा, जिले रेणुकूट की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्चे को परिजन तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टराें ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चोपन थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर के पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें