फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: इनरव्हील क्लब ने बाल दिवस पर बच्चों का उत्साह बढ़ाया

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज कंपोजिट विद्यालय में बच्चों को उपहार वितरण में शामिल इनरव्हील क्लब की पदा​धिकारी। स
विज्ञापन
सोनभद्र। इनरव्हील क्लब ऑफ रॉबर्ट्सगंज ‘आर्या’ ने बाल दिवस पर प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं और सेवा कार्यों का आयोजन किया। शनिवार को हुए इस कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में ड्रॉइंग, गायन और नृत्य शामिल थे। बच्चों को मिठाइयां और उपहार देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया। आंगनबाड़ी के बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए स्लेट, चॉक और कुर्सियां दी गईं। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष ऋतु अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष वंदना वर्मा, उपाध्यक्ष पूजा अग्रहरि, कोषाध्यक्ष परनीता सिंह, शिल्पी केसरी, जसप्रीत कौर और अंकिता केजरीवाल उपस्थित रहीं। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना है। उनका लक्ष्य बच्चों की प्रतिभा को निखारना और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें