बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंबिकापुर बभनी मार्ग पर विजय श्री पेट्रोल पंप के समीप 28 अप्रैल को सुबह करीब नौ बजे बेकाबू बाइक और मैजिक में जोरदार टक्कर हुई थी। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को ग्रामीणों की मदद से बभनी सीएचसी भेजा गया जहां हालत गंभीर होने की वजह से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था।
रामनरायन (42) पुत्र लुद्दी राम निवासी पोखरा 28 अप्रैल को सुबह अपने घर से बभनी बाईक से आ रहा था। बभनी से आसनडीह की तरफ जा रहे मैजिक से अंबिकापुर-बभनी मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप बाइक सवार से आमने सामने टक्कर हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार को गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद लोगों ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले गए। जहां गंभीर होने की वजह से उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मैजिक को अपने हिरासत में ले लिया है। उधर, रामनरायन की हालत बिगड़ती देख उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया था।
रामनरान का उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की शाम को जिला अस्पताल वाराणसी में दम तोड़ दिया। परिजनों ने शव को लेकर शुक्रवार को सुबह बभनी थाने पहुंचे और पुलिस को लिखित तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई करने का निवेदन किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेजवा दिया। सब इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।