फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को दी उत्तम खेती की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से संबद्ध सेवाकुंज आश्रम कारीडांड चपकी में पं. मदनमोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती तथा सेवा समर्पण संस्थान के स्थापना दिवस पर किसान गोष्ठी हुई। इसमें किसानों को बेहतर खेती की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डीआर सिंह रहे तथा विशिष्ट अतिथि बीएचयू के पूर्व आईआईटी के प्रोफेसर व पंडित मदन मोहन मालवीय मिशन के अध्यक्ष सिद्धनाथ उपाध्याय रहे। अध्यक्षता संस्थान के संरक्षक वीरेंद्र नारायण शुक्ल ने की। किसान गोष्ठी का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर तथा गणेश वंदना के साथ हुआ। किसानों को संबोधित करते हुए कुलपति सिंह ने कहा कि गांव, प्रदेश तथा देश के किसान सभी हमारे अन्नदाता हैं। किसानों के कड़ी मेहनत से उपज किये गये अन्न को हम खाकर अपना जीवन जीते हैं। उन्होंने कहा कि देश के क्षेत्र के सभी किसानों का हम हार्दिक अभिनंदन करते हैं। किसान गोष्ठी कार्यक्रम में क्षेत्रीय कलाकारों के माध्यम से कठपुतली का नाच भी दिखाया गया। कठपुतली के माध्यम से किसानों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में तकनीकी विश्वविद्यालय राजस्थान के प्रोफेसर मुनिश विंदल, अध्यक्ष जनजाति सुरक्षा मंच रामविचार, सह मंत्री सेवा समर्पण संस्थान ह्रदयनारायण सिंह, हरीशचंद्र त्रिपाठी, आलोक चतुर्वेदी उपस्थित रहे। आभार प्रकट सेवा समर्पण संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ. लखनराम जंगली ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. वीर अभिमन्यु सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें