फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में प्रस्तुत माडलाें ने किया प्रभावित

Thu, 05 Feb 2015 11:03 PM IST
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
अवधूत भगवान राम पीजी कालेज के सिंह शावकराम सभागार में गुरुवार को विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें वनस्पति, जंतु और रसायन विज्ञान के विद्यार्थियों ने विभिन्न माडलों का प्रदर्शन कर प्रभावित किया।
विज्ञापन


बतौर मुख्य अतिथि रेणुसागर ग्रामीण विकास विभाग के प्रबंधक समर जैन और विशिष्ट अतिथि बीना परियोजना के पूर्व जीएम आरएन सिंह ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इसके बाद प्रदर्शनी का अवलोकन कर विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना की। इस दौरान फ्लाई ऐश के सदुपयोग, पौधों का विकास, प्रदूषण, पावर प्लांट आदि को लेकर प्रदर्शित किए माडल आकर्षण का केंद्र बने रहे।
विज्ञापन


भौतिक विज्ञान विभाग की ओर से नाजमी, प्रीति और शिखा की ओर से प्रदर्शित वाटर लेबल इंडिकेटर की प्रदर्शनी अव्वल आई।

 जंतु विज्ञान विभाग की ओर से नेहा सिंह, प्रिया की यूज आफ बायो टेकभनालाजी आधारित प्रदर्शनी को द्वितीय स्थान मिला।

रसायन विज्ञान विभाग की ओर से नूर आयशा, शाहीन, आंचल कुमार और ऋचा सिंह की प्रदर्शनी रेट आफ रिएक्शन को तृतीय स्थान प्रदान किया गया।

प्राचार्य डा. पूनम सिंह ने कहा कि बच्चों की ओर से प्रदर्शित माडल उनकी कल्पनाशीलता और बौद्धिक सृजनशीलता को प्रदर्शित करते हैं। इनकी इसी प्रतिभा को सहेजने और संवारने की जरूरत है।

 इस मौके पर विज्ञान संकाय के डीन डा. राजेश कुमार सिंह, डा. दीपक श्रीवास्तव, डा. आमोद, डा. चंद्रशेखर, डा. नीलकंठ, डा. वंदना, आनंद सिंह, अरविंद सिंह, विकास तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें