फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ

Sun, 11 Oct 2015 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को सदर ब्लाक के घुवास नहर के पास स्थित हनुमान मंदिर पर बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। प्रार्थना किया कि केंद्र सरकार को ईश्वर बुद्धि प्रदान करें। कार्यकर्ताओं ने तेजी से बढ़ रही महंगाई के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया और इस पर अंकुश लगाने की मांग की।
विज्ञापन


सपा कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज नगर अध्यक्ष प्रमोद यादव की अगुवाई में हनुमान मंदिर पर यज्ञ किया। इसके बाद हुई बैठक में नगर अध्यक्ष ने कहा कि सब्जी, दाल, प्याज, चीनी आदि के दाम जिस तेजी से बढ़ रहे हैं, इससे जनता त्रस्त है। गरीबों का इस सरकार में खुलेआम शोषण हो रहा है।

 जब से भाजपा की सरकार केंद्र में आई है, मंहगाई ने गरीबों की कमर तोड़ दी है। दो वक्त की रोटी के लिए दिन रात मेहनत करने वाला गरीब परेशान हाल है।

भाजपा सरकार ने एक भी काम ऐसा नहीं किया जो जनता के बीच दिखाई पड़े। प्रमोद ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी ने जनता से वादा किया था कि भाजपा की सरकार बनी तो मंहगाई पर अंकुश लगाया जाएगा लेकिन जब से सरकार बनी है सामानों के दाम आसमान छूने लगे हैं। प्याज और दाल ने लोगों को रूला दिया है। दाल 170 रुपये किलो हो गया है।
विज्ञापन


नगर उपाध्यक्ष मनोज केशरी ने कहा कि जब-जब केंद्र में भाजपा की सरकार रही है, तब-तब मंहगाई बढ़ी है। कहा भाजपा सरकार को जनता कभी माफ नहीं करेगी। इस मौके पर सुरेश अग्रहरि, जय प्रकाश, दुर्गा सिंह , संजय, बाबी खां, गुड्डू गुप्ता, अमरेंद्र, सोनू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें