फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थम नहीं रहा संक्रमण, 35 और पाजिटिव मिलने पर संख्या 3795 हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में चौबीस घंटे के दौरान 35 नए लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए जिससे संक्रमितों की संख्या 3795 हो गई है। संक्रमित मिले लोगों में से 39 मरीज स्वस्थ भी घोषित किए गए। स्वस्थ होने वालों की संख्या 3504 हो गई ह जबकि एक्टिव मामले 238 हो गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कुल 1508 लोगों के सैंपल लिया। पूर्व में भेजे गए सैंपल में से 1642 लोगों की शनिवार को रिपोर्ट भी आई। जिसमें 35 पाजिटिव और 1607 निगेटिव मिले। सीएमओ के मुताबिक अब तक कुल 157600 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 156447 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 3795 पाजिटिव और 152652 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। अन्य 1153 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। शनिवार को 35 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर जिले में एक्टिव मामले 238 हो गए हैं। संक्रमित मिले मरीजों में से 20 की मौत सोनभद्र और 33 अन्य की मौत दूसरे जिलों में हुई है। उन्होंने बताया कि शनिवार को पाजिटिव मिले लोगों के आवास सील कर सैनिटाइज कराने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
मिठाई की दुकानों पर 342 लोगों के सैंपल लिए गए
सोनभद्र। शासन स्तर से जारी निर्देश के मद्देनजर पूरे जिले में स्वास्थ्य विभाग की अलग-अलग टीमों ने मिठाई की दुकानों पर वहां के कर्मियों व अन्य लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कर कोरोना संक्रमण की जांच की। जिले भर में कुल 342 लोगों की जांच की गई। सीएमओ डा.एसके उपाध्याय के मुताबिक कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के बाबत जांच के लिए विभाग की तरफ से चिकित्सकों की 24 टीमें लगाई गई। इन टीमों ने संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों के अलावा विभिन्न स्थानों पर मिठाई की दुकानों पर जांच की। टीमों ने शनिवार को कुल 1508 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए। इनमें से 342 सैंपल मिठाई की दुकानों पर लिए गए हैं। संक्रमण पर नियंत्रण के लिए जांच का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें