फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन प्रेरणा ऐप के उपयोग का बढ़ाया जाए प्रतिशत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट में डीएम अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें डीएम ने मिशन प्रेरणा ऐप का प्रतिशत बढ़ाने का निर्देश दिया। कहा कि परिषदीय स्कूलों के मूलभूत अवस्थापना संबंधी 14 मूलभूत सुविधाओं के संतृप्तिकरण का कार्य किया जाए। खुल रहे परिषदीय स्कूलों में कोविड-19 के संक्रमण से बचने के लिए सभी उपायों का पालन किया जाए।
विज्ञापन

कहा कि स्कूलों में सामाजिक दूरी, सेनिटाइजेशन व मास्क का इस्तेमाल जरूर किया जाए। उन्होंने कहा कि जिले में टीम भावना के साथ काम करके शिक्षा में बेहतर सुधार करके जिले को पिछड़ेपन की श्रेणी से बाहर लाया जा सकता है। परिषदीय स्कूलों में बेहतर शिक्षा की गुणवत्ता बनाया जाए। उन्होंने समग्र शिक्षा अभियान कम्पोजिट ग्रांट, जिला एवं विकास खण्ड स्तरीय टास्क फोर्स की स्थिति, विद्यालयों के निरीक्षण के बाद सुधार की स्थिति, स्कूलों में शिक्षकों की हाजिरी, सपोर्टिव सुपर विजन व अकेडमिक कार्यक्रमों का क्रियान्वयन, शिक्षा के लिए डिजिटल पहल, मानव सम्पदा, समावेशी शिक्षा, समर्थ पोर्टल, कस्तूरबा गांधी कम्पोजिट विद्यालय, विद्यालयों का संविलियन, इंगलिश मीडियम स्कूल, मध्याह्न भोजन योजन की समीक्षा करते हुए समय से सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ डॉ. अमिल पाल शर्मा, बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल, सभी बीईओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें