फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सिलिंडर की होम डिलीवरी नहीं होने से परेशानी

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के एक बगीचे में गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं की लगी कतार। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज में गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी नहीं होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसी की ओर से सिलेंडरों का वितरण नगर से दो किलोमीटर दूर एक बगीचे में करने से उपभोक्ताओं को आवागमन में दिक्कत हो रही है। बारिश के दिनों में खुले आसमान के नीचे लंबी कतार में खड़े होकर सिलिंडर लेने को लोग मजबूर हैं।
उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस की बुकिंग कराने के बाद भी घर तक सिलिंडर नहीं पहुंचाया जा रहा है। कई उपभोक्ताओं के मोबाइल पर बुकिंग निरस्त किए जाने का मेसेज भी पहुंच रहा है। दोबारा बुकिंग कराने और सिलिंडर लेने के लिए वितरण केंद्र का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ता धर्मेंद्र ने बताया कि बारिश के दौरान खुले स्थान पर घंटों कतार में खड़ा होना बुजुर्गों, महिलाओं और अन्य लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। नगर से दूर वितरण केंद्र होने के कारण सिलिंडर लाने-ले जाने में भी अतिरिक्त समय और खर्च हो रहा है। उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन से होम डिलीवरी सुनिश्चित कराने और बुकिंग के बाद बिना कारण निरस्तीकरण की समस्या दूर कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें