फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरे निर्माण पर जताई नाराजगी

Mon, 28 Dec 2015 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार के विशेष सचिव (गृह) मणि प्रसाद मिश्रा ने रविवार को पिपरी और शनिवार की रात दुद्धी के अष्टकोणीय थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पिपरी में चहारदीवारी के अधूरे निर्माण पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन



 इस दौरान उन्होंने संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।गृह सचिव ने रविवार को पिपरी थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान थाने के नए भवन, शस्त्रगार, बैरक, आरक्षी आवास, कार्यालय आदि जगहों का मुआयना किया। थाने की व्यवस्था, अभिलेखों, शस्त्रों के रखरखाव पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।


थाने के बाहर उन्हें जवानों ने गार्ड आफ आनर दिया। नवनिर्मित भवन के चारों तरफ सुरक्षा की दृष्टि से चहारदीवारी निर्माण न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। इस दौरान साथ में आए पुलिस निर्माण निगम के अधिशासी अभियंता और अवर अभियंता से जल्द से जल्द चहारदीवारी निर्माण का कार्य शुरू कराने की बात कही।
विज्ञापन



 इस मौके पर पिपरी एसओ भारत भूषण तिवारी, एसआई रामवचन यादव, गंगाधर मौर्या, सुरेश यादव आदि मौजूद रहे। दुद्धी प्रतिनिधि के मुताबिक- प्रदेश के गृह सचिव मणि प्रसाद मिश्रा शनिवार की देर रात्रि रजखड़ में बन रहे अष्टकोणीय थाने का निरीक्षण किया।

 उन्होंने कोतवाली भवन के आसपास के खाली भू-भागों को भी देखा।दुद्धी सीओ लक्ष्मण राय से नक्सलियों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने खाली जमीन पर आरक्षियों के लिए आवास बनवाने का निर्देश दिया।


 उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम के अधिशासी अभियंता यूपी मिहिर से  मार्च 2016 तक अष्टकोणीय भवनों का निर्माण पूरा कर थाने को सौंपने का निर्देश दिया। वहीं पुलिस के आवास निर्माण के लिए जून 2016 तक का समय दिया।


 गृह सचिव ने अप्रैल 2016 में अष्टकोणीय थाने में कोतवाली स्थापित करने का निर्देश सीओ को दिया। अधिशासी अभियंता ने बताया कि 28 कर्मचारियों का आवास, बंदीगृह आदि निहित है।
विज्ञापन



 इस मौके पर सीओ लक्ष्मण राय, एसआई चंद्रशेखर यादव, एक्सईएन यूपी मिहिर, एसडीओ वीरेंद्र कुमार तिवारी  आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें