फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची में पात्रों का नाम कराएं शामिल

Wed, 31 Oct 2018 11:38 PM IST
sonebhadra news
विज्ञापन
समीक्षा करते कमिश्नर मुरली मनोहर लाल।(बाये से दूसरे)
विज्ञापन
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को प्रेक्षक फोटोरोल/आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल मुरली मनोहर लाल ने जिले की चारों विधानसभा के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मातहतों को मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में जेंडर रेसियो मेंटेन करते हुए मतदाता सूची में पात्रों का नाम शामिल कर अपात्रों का निकालने, परिवर्तन व शुद्धिकरण की कार्यवाही कराने का निर्देश दिया।  
विज्ञापन

कहा कि एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवक-युवतियों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराएं। पुनरीक्षण कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाय, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदात सूची में शामिल होने से वंचित न रहने पाएं।  जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार सिंह ने प्रेक्षक फोटोरोल को भरोसा दिलाते हुए कहा कि सभी पदाभिहित अधिकारियों के नाम, पता व मोबाइल नम्बर आदि का डाटा तैयार करके नई व्यवस्था के तहत पदाभिहित अधिकारियों का भी पूरा पता वेबसाइड पर अपलोड कर दिया गया है। समीक्षा के बाद मण्डलायुक्त ने राजनैतिक पदाधिकारियों/जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बैठक की। जिले के दिव्यांग मतदाताओं का नाम शत-प्रतिशत सूची में शामिल कराया जाए और उप जिलाधिकारीगण अभियान चलाकर पुनरीक्षण अभियान के विशेष तारीख 18 व 27 नवंबर 2018 को छूटे हुए मतदाताओं का नाम शामिल कराएं। डिग्री कालेज, इंटर कालेजों में कैंप लगाकर मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराया जाए। संयुक्त विकास आयुक्त राजीव वनकटा, अपर जिलाधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी, प्रशिक्षु आईएएस मणिकनन्दन, एसडीएम शादाब असलम, रामचन्द्र यादव, डिप्टी कलेक्टर राज कुमार, सूर्यप्रकाश तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, अवधेश मिश्रा, अभय वर्मा, राजकुमार, सुनील कुमार श्रीवास्तव, मीडिया के नेसार अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें