फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अटल स्मृति द्वार और इंटरलॉकिंग कार्य का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज स्थित रामलीला मैदान के मुख्य प्रवेश द्वार पर भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में बनने वाले अटल स्मृति द्वार और मैदान में इंटरलॉकिंग कार्य का बुधवार को भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

सदर विधायक भूपेश चौबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन कर कार्य की शुरुआत कराई। विधायक ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के विचार, आदर्श और राष्ट्रसेवा की भावना सदैव प्रेरणा देती रहेगी। अटल स्मृति द्वार नई पीढ़ी को उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से परिचित कराने का माध्यम बनेगा।
इंटरलॉकिंग होने से मैदान की सुंदरता बढ़ने के साथ लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश बिंद, जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, घोरावल विधायक अनिल मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, पूर्व सांसद नरेंद्र सिंह कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें