फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जिन गांवों में पेयजल परियोजना हुईं पूरी, वहां टैंकर से नहीं जाएगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम बद्रीनाथ सिंह ने शनिवार को सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को शासन के निर्धारित लक्ष्यों को समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

हर घर नल से जल योजना की समीक्षा में डीएम ने जलनिगम के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि जिन गांवों में पेयजल परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, वहां नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित कराई जाए। ऐसे गांवों में पंचायती राज विभाग की ओर से टैंकर से जलापूर्ति न कराई जाए। जिन गांवों में परियोजना के माध्यम से पानी की आपूर्ति हो रही है, उनकी सूची जिला पंचायत राज अधिकारी को उपलब्ध कराने को कहा।
आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की गई। डीएम ने निर्देश दिया कि शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए। असंतोषजनक फीडबैक मिलने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने जनपद स्तरीय अधिकारियों को प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक कार्यालय में बैठकर शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया की निगरानी करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि विकास कार्यों, लाभार्थीपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति में तेजी लाई जाए। लापरवाही की स्थिति में संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए उच्चाधिकारियों को विभागीय कार्रवाई के लिए पत्राचार किया जाएगा। बैठक में सीडीओ जागृति अवस्थी, डीडीओ हेमंत कुमार सिंह, डीएसटीओ संतपाल वर्मा, बीएसए मुकुल आनंद पांडेय, डीपीआरओ नमिता शरण, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, डीआईओएस जयराम सिंह, डीसी मनरेगा रवींद्र वीर सिंह, एडीआईओ विनय कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें