फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सलियों की टोह में फोर्स के साथ एसपी ने जंगलों को खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोसी राज्य बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की बढ़ रही सक्रियता को देखते हुए जिले की पुलिस अलर्ट हो गई है। रविवार को पीएसी और कई थानों की फोर्स के साथ पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने पुलिस चौकी चेरुई के अमहवा और चेरुई जंगल में सघन कांबिंग की। इस दौरान एसपी ने ग्रामीणों से संदिग्धों के बारे में पूछताछ की और उनकी समस्याएं भी सुनीं। रविवार को पीएसी, राबर्ट्सगंज, चोपन थाने की फोर्स और सिटी सीओ राजकुमार त्रिपाठी के साथ एसपी ने चेरूई और अमहवा जंगलों को खंगाला। कांबिग के दौरान जंगलों में निवास करने वालों से मुलाकात कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया। एसपी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि पुलिस आपकी सेवा 24 घंटे तत्पर है। अगर कोई व्यक्ति किसी तरह का प्रलोभन देकर नक्सल संगठन से जुड़ने की बात कहता है तो उसके बारे में तत्काल नजदीकी पुलिस चौकी को सूचना दें। इस दौरान सदर कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा, चोपन एसओ केके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें