फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू लदा ट्रक पलटने से मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर लगा लंबा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर रनटोला में जमतिहवा नाले के पास शनिवार की देर शाम बालू लदा ट्रक पलट गया। इससे मुख्य मार्ग पर रात दस बजे से ही भीषण जाम लग गया। रविवार की देर शाम तक लोग जाम में जूझते रहे। भीषण जाम में फंसकर लोग घंटों जहां-तहां खड़े रहे। कइयों को रास्ता बदलना पड़ा। रविवार सुबह दस बजे तक तो किसी तरह वाहन मनबसा के रास्ते होकर निकल गए लेकिन जाम में खड़े वाहनों का काफिला बढ़ता गया तो वह मार्ग भी बंद हो गया। दुद्धी के पास लौवा नदी के टूटे पुल की मरम्मत न हो पाने की वजह से झारखंड से आने वाली गाड़ियों का भी दबाव इसी मार्ग पर होने के कारण जाम से लोगों को काफी परेशानी हुई। करीब 20 घंटे से लगे भीषण जाम की वजह से दुद्धी मार्ग पर भी करीब पांच किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसी तरह बीजपुर और मुर्धवा मार्ग पर भी 10 किलोमीटर तक वाहन खड़े रहे। पुलिस लगातार जाम को हटाने का प्रयास करती रही। रविवार सुबह दस बजे तक तो दुद्धी मार्ग से वाहनों का आना-जाना लगा रहा लेकिन मुर्धवा मार्ग पर जाम बढ़ने की वजह से दुद्धी और मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पूरी तरह से जाम हो गया। तीनों तरफ से आश्रम मोड़ पर वाहनों का काफिला लगा रहा। किसी तरह इक्का-दुक्का वाहन निकलते रहे लेकिन वाहनों की कतार बढ़ती गई। रविवार शाम पांच बजे तक जाम नहीं खुल सका। यातायात और सिविल पुलिस लगातार जाम खोलने में लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें