फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पत्नियों के लड़ाई में पति ने खाया सेंदूर, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरुइया दामर कुड़वा गांव में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति की दो पत्नियां आपस में भिड़ गईं। इससे नाराज होकर दूसरी बीवी फरार हो गई। पत्नी के भागने के गम में पति ने सेंदूर का सेवन कर लिया। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस अचेतावस्था में युवक को लेकर सीएचसी कोन पहुंची। डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

अस्पताल में उपचार के दौरान युवक ने बताया कि उसने दो शादी की है। दोनों पत्नी घर पर एक साथ रहती है। लेकिन अक्सर उन दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता है। बृहस्पतिवार को भी दोनों ने आपस में झगड़ा कर लिया। इससे नाराज होकर दूसरी पत्नी कहीं चली गई। पत्नी के जाने का गम वह बर्दाश्त नहीं कर सका और उसने सेंदूर का सेवन कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनोद सिंह का कहना है कि इस मामले में अभी तक कोई लिखित सूचना नहीं मिली है। युवक का उपचार चल रहा है। उधर समाचार लिखे जाने तक दूूसरी पत्नी के बारे में पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें