फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरे के अभाव में धान की खरीद बंद

Sun, 05 Feb 2017 11:21 PM IST
sonbhadra
विज्ञापन
धान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मिर्जापुर मंडल के सबसे बड़े करमा साधन सहकारी समिति के साथ ही इससे संबद्ध फुलवारी और पांपी समिति पर बोरे के अभाव में कई दिनों से धान की खरीद बंद है।
विज्ञापन

 करमा साधन सहकारी समिति के साथ ही उससे संबद्ध फुलवारी और पांपी समिति से 5200 किसान सदस्य जुड़े हैं। इसमें 250 किसान मिर्जापुर जिले के राजगढ़ ब्लॉक के सदस्य हैं। करमा साधन सहकारी समिति पर12 हजार कुंतल धान खरीदने का लक्ष्य है। अभी तक सिर्फ 3600 कुंतल धान की खरीद हुई है। यहां पर 50 लाख रुपए किसानों का बकाया है। अभी तक सिर्फ दो लाख रुपए का धान बिक्री का किसानों को भुगतान हुआ है। फुलवारी  समिति पर10 हजार कुंतल धान खरीद का लक्ष्य है, जबकि अभी तक सिर्फ 1912 कुंतल धान की खरीद हुई है। यहां पर 21 लाख रुपए किसानों का बकाया है सिर्फ सात लाख रुपये का भुगतान किया गया है।

पांपी समिति पर भी10 हजार कुंतल धान खरीद का लक्ष्य है, जबकि अभी तक सिर्फ एक हजार कुंतल धान की खरीद  हुई है। यहां पर किसानों का12 लाख रुपये बकाया है, सिर्फ दो लाख रुपये का भुगतान हुआ है। करमा के किसान विशाल सिंह, धौरहरा के किसान धर्मराज सिंह, सिरसिया जेठी के किसान जितेंद्र शुक्ला, सिरविट के किसान वीरेंद्र सिंह, करनवाह के किसान विंध्यवासिनी सिंह और मदैनिया के किसान धीरज कुमार  का  कहना है कि धान की खरीद न होने से धान डंप पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जो धान की बिक्री हुई है उसका भुगतान भी नहीं मिला। उधर, समिति के प्रभारी वीरेंद्र  कुमार श्रीवास्तव कहते हैं कि समस्या को लेकर वह पीसीएफ के जिला प्रबंधक से  गुहार लगा चुके हैं। मगर अभी तक बोरा नहीं मुहैया कराया गया। इस नाते धान खरीद बंद है। भुगतान भी बजट न मिलने के नाते लटका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें