फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में स्कूल संचालक की मौत, लगाया जाम

Tue, 28 Mar 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन थाना क्षेत्र के सलखन गांव में मंगलवार की देर शाम ट्रक के धक्के से स्कूल संचालक की मौत हो गई। घटना के वक्त सलखन से दयाराम भाष्कर (45) साइकल से अपने घर अवई जा रहे थे। नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर शव को रख कर जाम लगा दिया। जाम करने वाले डीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दयाराम भाष्कर सलखन में ही एक स्कूल चलाते थे। रोज की भांति वह बाजार से काम निपटा कर साइकल से अपने घर जा रहे थे।  7.45 बजे वह बाजार से आगे बढ़े ही थे विपरित दिशा से आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। मौके पर ही दयाराम की मौत हो गई।

घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटनास्थल पर पहुंची फोर्स ने शव को कब्जे में लेने चाहा तो लोगों ने मना कर दिया। इसके बाद शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि मय चालक ट्रक पकड़े जाने एवं डीएम के मौके पर आने के बाद ही जाम को समाप्त किया जाएगा। उधर हादसे की खबर मिलते ही पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। समाचार लिखे जाने तक प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे थे। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें