फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर हुआ करोड़ों का कारोबार

Mon, 09 Nov 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
धनतेरस पर्व पर सोमवार को जिले में हर ओर चहल पहल दिखी। साथ ही साथ बर्तन, इलेक्ट्रानिस, आभूषण के साथ लोगों ने वाहनों को जमकर खरीदारी की। खरीदारी का सिलसिला अभी जारी था।
विज्ञापन


एक अनुमान के अनुसार सभी ट्रेडों को मिलाकर करीब दस करोड़ से अधिक का कारोबार व्यापारियों ने किया। दो पहिया वाहनों की दूकानों पर बाइक खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ लगी थी।

ग्राहकों को लुभाने के लिए दूकानदार अपने प्रतिष्ठानों को सजाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़े थे। हालांकि सबसे ज्यादा सोना, चांदी, चांदी के सिक्के के साथ बर्तन बिके। तो दूसरे नंबर पर वाहनों की खरीददारी हुई।
विज्ञापन


दोपहर बाद से ही बाजार में खरीददारों की भीड़ दिखने लगी थी, जो देर रात तक अनवरत जारी थी। इसके चलते लोग जाम की झाम से लोग जूझते रहे।

सुबह करीब आठ बजे ही राबर्ट्सगंज में आभूषण, बर्तन, इलेक्ट्रानिक्स और वाहन एजेंसी खुल गई थी। इस दौरान दूकानदार सबसे पहले दूकानों को फूल आदि से सजाने में जुट गए।

वाहन एजेंसियों पर तो खासी भीड़ देखने को मिली। विंध्य आटो सेल्स के प्रोपराइटर राजन दूबे ने बताया कि हीरो की करीब 275 बाइक और स्वराज कंपनी के 22 टैक्टर बिके हैं।

वहीं अग्रवाल आटो सेल्स के प्रोप्राइटर हरिश अग्रवाल ने बताया कि महिंद्रा कंपनी 35 बोलेरो और स्कार्पियों आज के दिन बिकी। इसके अलावा स्कार्ट कंपनी के छह ट्रैक्टर भी बिके हैं।

उधर सिंह आटो सेल्स के प्रोपाइटर इंजीनियर रमेश सिंह ने बताया कि बजाज कंपनी के विभिन्न माडलों की करीब 70 बाइकें बिकी हैं। कामख्या टीवीएस एजेंसी के प्रोप्राइटर शैलेंद्र दूबे ने बताया कि टीवीएस की 60 बाइक बिकी है।

उधर सर्राफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मिठाईलाल सोनी ने बताया कि पूरे जिले में करीब एक करोड़ रुपये से अधिक के आभूषण तथा चांदी के सिक्के बिके। उन्होंने बताया कि इस वर्ष का कारोबार बीते वर्ष की तुलना में कम हुआ।

वजह पहले से सोना और चांदी का दाम कम है। धनतेरस पर सबसे अधिक चांदी की बने गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमा की बिक्री हुई। वहीं करीब 50 लाख रुपये के बर्तन और उतने के ही इलेक्ट्रानिक्स सामानों के विक्रय हुआ। देर रात तक ओबरा, चोपन, अनपरा, रेणुकूट आदि स्थानों पर खदीदारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें