फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह लोगों के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई पीड़ित महिला की तहरीर पर हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश करने में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के खटौली गांव निवासी पार्वती देवी ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि 26 अगस्त 2022 को गांव के कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। उसकी चीख पुकार सुनकर उसे बचाने के लिए उसके पति और परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसके हजारों रुपये और सोने के कई आभूषण भी ले लिए। शोर-शराबा सुनकर लोग एकत्र हुए तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर खटौली गांव निवासी निफिकिर यादव, विजय लाल यादव, चंद्रकेश यादव, राजन यादव, उदय यादव और बब्बू यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें