फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधर्म से संपत्ति अर्जित करने में घरों में दुर्गुणों का वास होता है

विज्ञापन
दुद्धी में श्रीराम कथा में प्रवचन करते पंडित दिलीप कृष्ण भारद्वाज - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
दुद्धी। मल्देवा गांव में संगीतमयी श्रीराम कथा में वृंदावन धाम से आए पंडित दिलीप कृष्ण भारद्वाज महाराज ने भक्तिमयी श्रीराम कथा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि मर्मस्पर्शी सनातन संस्कृति के संवाहक हम सभी के आदर्श मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम कथा में प्रभु किस पर कब रिझेंगे पता नहीं। प्रभु का तिरस्कार करने वाला व्यक्ति भी प्रभु का दीवाना हो जाता है। उन्होंने कहा कि समय का अनुशासन जीवन में अनिवार्य रूप से होना चाहिए।
विज्ञापन

धन दौलत के दीवानों सुन लो, धन दौलत का मान यहीं पड़ा रह जाएगा। अधर्म से अर्जित संपत्ति के घरों में नारी शक्ति महिलाओं और बहुओं का अपमान होता है। भौतिकवादी चकाचौंध में अपने घरों में लोग दुर्गुणों का बसेरा कर लेते हैं। इस दौरान श्री राम कथा आयोजन समिति के सदस्य, जिला प्रचारक नीतिन, डॉ. हर्षवर्धन, डॉ. जयवर्धन, रामफल यादव, धर्म प्रकाश जायसवाल, निरंजन कुमार जायसवाल, शैलेश कुमार जयसवाल, मनीष कुमार जायसवाल, आलोक कुमार जायसवाल, भाजपा के राजन चौधरी, दिलीप कुमार पांडेय, रामेश्वर राय, मनोज कुमार मिश्र, धीरेंद्र कुमार अग्रहरि आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें