फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनवाही में छुई खदान धंसी, दस घायल

Wed, 17 Feb 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
सरई थाना क्षेत्र के निगरी इलाके के धनवाही गांव में बुधवार को दोपहर डेढ़ बजे छुई खदान धंस गई। इसमें दो महिलाओं, दो बच्चों सहित दस लोग घायल हो गए। सभी को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उन्हें सीधी जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। देर शाम दो की हालत गंभीर बताई जा रही थी।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक दोपहर डेढ़ बजे के धनवाही गांव के मैरवा टोला निवासी कई लोग एक पहाड़ी से सटी छुई (मिट्टी) खदान में से घर की पुताई के लिए चिकनी मिट्टी की खुदाई कर रहे थे। महिलाएं खुद के साथ छोटे बच्चों को भी ले गई थीं। लंबे समय से खुदाई कार्य चलने से यह खदान सुरंगनुमा हो गई थी। बताते हैं कि खुदाई के दौरान ही अचानक ऊपर की मिट्टी धसक गई और खुदाई कर रहे लोग दब गए।

 इससे वहां अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने आनन-फानन में मिट्टी हटाकर सौरभ जायसवाल (5), गणेश जायसवाल (25), आरती जायसवाल (26), बूटन जायसवाल (45), छोटे सिंह (12), राजेश, रोशनलाल, बेट्टू, सुरेंद्र और सुमली को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से सीधी के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें