फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से कई स्थानों पर गिरे पेड़, उड़े टिनशेड

Fri, 27 May 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
बभनी के बरवे प्राथमिक विद्यालय पर गिरा पेड
विज्ञापन
 जिले में शुक्रवार को एक बार फिर आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। नगवां ब्लॉक के पिंडारी गांव में दीनदयाल पासवान के इंदिरा आवास पर पेड़ गिर गया। इससे उसकी पुत्री खुशी (12) घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बभनी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बरवें और पंचायत भवन पर भी पेड़ गिर गया, जिससे दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। आंधी से जहां कई लोगों के कच्चे घरों के टिन शेड और खरपैल गिर गए वहीं बारिश के बाद उमस बढ़ गई। घंटों बिजली की आपूर्ति ठप रही, जिससे लोग बिलबिला गए। भड़रा-तिलौली में निर्माणाधीन एफसीआई गोदाम की दीवार और पिलर ढह गए। 
विज्ञापन


आंधी से उरमौरा गांव में कई लोगों के घरों के टीन शेड उड़ गए। बघुआरी गांव में कृष्णकांत दूबे के घर की कई सीमेंट शीट गिरकर टूट गई। आंधी के साथ हुई बारिश के बाद मौसम और भी तल्ख हो गया।  दोपहर करीब एक बजे से ठप बिजली आपूर्ति घंटों बहाल नहीं हो सकी। विद्युत विभाग के अवर अभियंता एसके सिंह ने बताया कि आंधी आने के नाते आपूर्ति ठप है। बताया कि न तो कहीं तार टूटने की सूचना है और न ही रोस्टिंग हैं। बता दें कि दो दिन पूर्व आई आंधी ने सदर ब्लॉक के भड़रा-तिलौली गांव में बन रहे एफसीआई गोदाम में गुणवत्ता की अनदेखी की पोल खोल दी। बताया जा रहा है कि यहां पिलर तक का निर्माण भस्सी से कराया गया है। इससे आंधी के एक झटके में ही पिलर के साथ ही कई नवनिर्मित दीवार ढह गई। 

सलखन प्रतिनिधि के अनुसार आंधी चलते सदर ब्लॉक के अवई गांव में आम का पेड़ गिर गया। सांगोबांध में गुरुवार को आई   आंधी से प्राथमिक विद्यालय सांगोबांध में लगे आरओ प्लांट का सोलर प्लेट गिर गया। कुछ लोगों के कच्चे घरों के खपड़े भी गिर गए। बभनी में आंधी से बरवे गांव में प्राथमिक विद्यालय पर महुए का  पेड़ और पंचायत भवन पर पीपल का पेड़ गिर गया, जिससे दीवार में दरार पड़ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें