ब्लॉक क्षेत्र के घघरी ग्राम पंचायत के कोरवा बस्ती में डायरिया का कहर जारी है। गांव में 35 मरीज डायरिया से जूझ रहे हैं। डॉक्टरों की टीम दूसरे दिन सोमवार को भी गांव में दवा-इलाज कर रही। इससे काफी हद तक राहत मिली है। एक सप्ताह के भीतर चार लोगों की डायरिया से मौत हो चुकी है।
बता दें कि सात लोग रविवार से ही डायरिया से जूझ रहे हैं जिनका दवा-इलाज गांव में ही चल रहा है। जिसमें राजेंद्र (35), राजेंद्र (26) पुत्र, प्रेमचंद (40), जसमतिया (07) पुत्री रामलल्लू, रामबिगन (40), बसपतिया (50) और विफनी (40) पत्नी कुंजल शामिल हैं। सोमवार को यह संख्या बढ़कर 35 हो गई।
जिसमें बासदेव (33), दिलबरन (50), संतन (60), ओम प्रकाश (16), लालचंद (22), हृदयनारायण (21), लालती (1.5), जगेसर (65), विश्वनाथ (14), अनीता (20), सलोनी (02), जसमतिया (05), फूलमती (30), हिरमनिया (65), फुलबसिया (67), सुषमा (25), राजेश्वर (15), सजन (05), छोटू (06), सावित्री (20), कौशिल्या (22), मानमती (30), मंसू (03), सीता (24), प्रेमचंद (60), रामऔतार (40), मुकेश (05) और मानमती (03) शामिल हैं। इनके दवा-इलाज के लिए डॉ. जेपी आजाद के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम पहुंची है।