फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कलियुग में प्रभु नाम स्मरण की साधना सबसे सरल और प्रभावी

विज्ञापन
विज्ञापन
खाटू श्याम मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शनिवार को समापन हुआ। कथा के अंतिम दिन पं. दीपकृष्ण जी महाराज ने श्रीमद्भागवत के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रोताओं को भक्ति, वैराग्य और मोक्ष का मार्ग बताया।
विज्ञापन

राजा परीक्षित के मोक्ष, कलियुग में हरिनाम की महिमा और भागवत महात्म्य का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि कलियुग में यदि कोई साधना सबसे सरल और प्रभावी है तो वह भगवान का नाम स्मरण है। जीवन के अंतिम क्षणों में भी अगर मन प्रभु चरणों में लगा रहे तो मोक्ष की प्राप्ति निश्चित है। कथा के बाद शनिवार को मंदिर परिसर में वैदिक विधि-विधान से यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। यज्ञ के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में क्षेत्र के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें