फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पांच माह में चार संस्थाएं नहीं ढूंढ पाईं किसने बनवाई धनौरा की सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी कस्बे से सटे धनौरा गांव के रामनगर वार्ड में जाने वाली सड़क बनवाने वाली संस्था लापता हाे गई है। पांच माह बाद भी यह तय नहीं हो पाया है कि इस सड़क का निर्माण किसने कराया है। पीडब्ल्यूडी के तीनों खंडों ने अपनी सड़क होने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन

शिकायती पत्र ब्लॉक पहुंचा तो यहां भी अधिकारियों ने अपने माध्यम से पूर्व में सड़क बनाए जाने से अनभिज्ञता जताई है। अब फिर से सड़क बनवाने वाली संस्था की तलाश हो रही है। इसके बाद फिर सड़क बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी।
यह सड़क पांच साल से जर्जर अवस्था में पड़ी हुई है। ग्रामीणों ने एक फिर संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत करते हुए जर्जर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बीते 14 अगस्त को जर्जर धनौरा गांव जाने वाले सड़क की मरम्मत के लिए तहसील में शिकायत की थी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के तीनों खंड के साथ ही पीएमजीएसवाई के अधिकारी सड़क का जांच कर रहे हैं लेकिन अब तक अभिलेखों में इस सड़क का नाम, पता अभी तक पता नहीं चल पाया।
अब इस सड़क के बारें में जानकारी के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने इस सड़क की जांच के लिए दुद्धी ब्लाक के बीडीओ व सचिव को सौंपा है। ग्रामीणों की मानें तो इस सड़क का निर्माण वर्ष 2020 में तत्कालीन विधायक हरिराम चेरो की पहल पर हुआ था।
आक्रोशित ग्रामीणों ने पांच माह बीत जाने के बाद जांच पूरा नहीं होने पर आक्रोश जताया और शनिवार को एक बार फिर संपूर्ण समाधान दिवस में दोबारा प्रार्थना पत्र देकर जर्जर सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से ग्रामीण मदन मोहन तिवारी, नीरज कुमार, सुधेश कुमार, मनोज पांडेय आदि ने एसडीएम दुद्धी से मिलकर जल्द से जल्द सड़क बनवाने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि समय से सड़क का कार्य नही होता है तो आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें