सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के कम्हारी गांव में शनिवार की दोपहर को एक युवती ने एक ब्यूटी पार्लर से संचालिका को अचेत कर उसके आभूषण और नकदी चुरा लिए।
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के जमगाई गांव निवासिनी सुनीता कम्हारी गांव में किराये के मकान में ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। सुनीता के मुताबिक शनिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे मुंह बांधकर एक युवती उनके दुकान में घुसी और अपना बैग उनके मुंह से स्पर्श कर दिया। इसके बाद उन्हें चक्कर आने लगा। युवती ने उन्हें कुर्सी पर बैठाया। इसके बाद उनके नाक, कान, गले के आभूषण और काउंटर में रखे हजारों रुपये लेकर फरार हो गई। कुछ देर बाद उनकी छोटी बेटी पहुंची तो वह बेहोशी की हालत से बाहर आईं। रात में पीड़िता ने कोतवाली पहुंच कर घटना की सूचना दी।