राबर्ट्सगंज लोक निर्माण डाक बगला में बैठक को संबोधित करते कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष म?
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। नगर के पीडब्लूडी डाक बंगले में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें महंगाई और बेरोजगार के विरोध में पदयात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बतौर मुख्य अतिथि यूपी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मकसूद खां ने कहा कि उदयपुर नव संकल्प घोषणा में स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ पदयात्रा निकालने का फैसला लिया गया था। प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में 9 से 15 अगस्त तक पदयात्रा निकाली जाएगी। प्रदेश सचिव कमलेश ओझा, जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड, कार्यकारी अध्यक्ष फरीद अहमद और शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने कहा कि पदयात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की गई है। जिला प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा संग ओबरा विधानसभा प्रभारी नागेश मणि पाठक के अलावा नुरुद्दीन खां, विनय कांत चौबे, जयशंकर भारद्वाज, राजबली पांडेय, सोनी गुप्ता, आशुतोष दुबे, अवधेश सिंह, शीतला पटेल, सुनीता तिवारी आदि मौजूद रहे।