फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए प्रभारी मंत्री ने की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी सोनभद्र। जिले के प्रभारी मंत्री/प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जिले के अधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने पैदल चलकर आने वाले मजदूरों पर विशेष ध्यान दिए जाने के साथ जिले की सीमा सुरक्षा बढ़ाये जाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने जिलाधिकारी एस राजलिंगम को जिले में मनरेगा के तहत स्थानीय रोजगार, स्कूलों का कायाकल्प, शौचालय निर्माण के साथ ही बड़ी परियोजनाओं को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ क्रियाशील रखने के निर्देश दिए। गैर प्रदेशों व जनपदों से आने वाले मजदूरों/नागरिकों को रोडवेज बसों से गंतब्य के लिए रवाना करने को कहा।
वहीं जिलाधिकारी ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए क्वारंटीन सेंटर क्षमता, कम्युनिटी किचन, राशन किट का वितरण, राशन वितरण, कंटेंवल प्लान, लेबिल-1, लेबिल-2 हास्पिटल, जिला कंट्रोल रूम, मनरेगा के कार्य, स्कूल कायाकल्प के कार्य, सैनिटाइजेशन, मास्कों की उपलब्धता, आवास निर्माण, शौचालय निर्माण, ग्राम स्तर पर गठित निगरानी समिति, होम क्वारंटीन, जिले से लगे चारों प्रदेशों की सीमा सुरक्षा आदि की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने एसपी आशीष श्रीवास्तव, सीडीओ अजय कुमार द्विवेदी, एडीएम योगेन्द्र बहादुर सिंह, सीएमओ डॉ0 एसके उपाध्याय, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.पीबी गौतम, डिप्टी कलेक्टर रमेश कुमार, बीएसए डॉ.गोरखनाथ पटेल आदि के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दियें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें