फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत के मामले में बिजली विभाग के खिलाफ केस

Sat, 18 Feb 2017 09:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
परसौना गांव में बिजली से शांति देवी की हुई मौत के मामले में रविवार  को राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने बिजली विभाग के खिलाफ 304ए का केस  दर्ज किया है। घटना के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराया गया है। महिला  की मौत के बाद शुक्रवार को लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि  चुर्क पुलिस चौकी क्षेत्र के परसौना गांव में शुक्रवार की सुबह  करीब नौ बजे लटक रहे 11 हजार वोल्ट के हाइटेंशन तार की चपेट में आने से  रमेश की पत्नी शांति गंभीर रूप से झुलस गई। वह घर से कुछ दूरी पर खेत में  घास काटने के लिए गई थी। ग्रामीणों की मदद से घरवाले उसे जिला अस्पताल ले  गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि शांति के  ससुर फूल सिंह के प्रार्थना पत्र पर बिजली विभाग के खिलाफ केस दर्ज किया  गया है। वादी का आरोप है कि संबंधित अधिकारियों को कई बार बिजली के झूल रहे  तारों को ठीक कराने के लिए सूचना दिया गया था, लेकिन तारों को ठीक नहीं  कराया गया। जिसकी वजह से करंट की चपेट में आने से उनकी बहु की मौत हो गई।  पुलिस का कहना है कि केस दर्ज करने के बाद अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई  हैै। बिजली विभाग के एक्सईएन उमेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि तारों के ढीला  होने के बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी। मामला संज्ञान में आने पर  क्षेत्रीय जेई को तत्काल झूल रहे तारों और खंभों की मरम्मत कराने का  निर्देश दे दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें