फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यप्रणाली सुधारें कार्यकर्ता

Wed, 30 Sep 2015 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी के संगठनात्मक प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने बुधवार को कहा कि हम अपनी कमियों से यूूपी में सरकार नहीं बना पा रहे हैं। कार्यकर्ता अपने क्रियाकलापों में बदलाव लाएं, तभी पार्टी को सफलता मिलेगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाना होगा।
विज्ञापन


  राबर्ट्सगंज के एक अतिथि गृह में बैठक के दौरान बतौर मुख्य अतिथि मिस्त्री ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता पंचायत चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाएं। पार्टी ने उत्तर प्रदेश में पिछले वर्षों में कई प्रधानमंत्री दिए, बड़े-बड़े नेता दिए, लेकिन अब हम लोगों में कमी आ गई है। जरूरत है इस कमी को दूर करने की। विशिष्ट अतिथि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा. निर्मल खत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं के उत्साह से पता चलता है कि यहां पार्टी मजबूत स्थिति में है।

 सभा को राजेश पति त्रिपाठी, विजय शास्त्री, अरुण सिंह, गोपाल प्रसाद गुप्ता,  राजनारायण सिंह ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता राम यज्ञ द्विवेदी और संचालन राजेश चौधरी ने किया। इस मौके पर रमेश देव पांडेय, राजेश द्विवेदी, अनिल कुमार सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह, आशुतोष दूबे, सुशील पाठक, अभिषेक चौबे, हरेंद्र तिवारी, संगीता श्रीवास्तव, जगदीश मिश्रा, कौशलेश पाठक, सोनी गुप्ता, कौशल किशोर मिश्रा, कमलेश ओझा, अमरेश देव पांडेय, रामविलास पनिका मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें