अवैध अतिक्रमण हटवाती ककरी परियोजना के सुरक्षा विभाग की टीम। स्रोत जागरूक पाठक
रेणुसागर। एनसीएल ककरी परियोजना की अधिग्रहित भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को राजस्व और सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को जमींदोज कर दिया। औड़ी से झिंगुरदाह हनुमान मंदिर जाने वाले मार्ग पर बिछड़ी के दक्षिण टोला में एनसीएल की भूमि पर अवैध रूप से बाउंड्री का निर्माण कराया जा रहा था। ककरी परियोजना के सुरक्षा अधिकारी एसपी सिंह को सूचना मिली तो उन्होंने 14 अप्रैल को अनपरा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। बृहस्पतिवार को सुरक्षा और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से बाउंड्री को ध्वस्त करा दिया। परियोजना प्रबंधन ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अधिग्रहित भूमि पर किसी भी प्रकार का कब्जा या अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।