जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को तहसीलदार सदर बृजेश वर्मा और क्षेत्राधिकारी ओबरा भाष्कर वर्मा की मौजूदगी में सिंधौरा में अभियुक्त ओबरा के जैन मंदिर के समीप निवासी बाबू पांडेय की अवैध अर्जित की संपत्ति को कुर्क की कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक ओबरा अभय कुमार सिंह ने बताया कि सिंधौरा एवं गोरारी में अभियुक्त के हिस्से की अचल संपत्ति को चिह्नित किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 13,73,020 रुपये है। बताया कि उक्त भूमि को कुर्क करते हुए मौके पर जिलाधिकारी के आदेश का बोर्ड लगवाया गया है। कुर्क करने वाली टीम में कानूनगो सदर अमरेश कुमार सिंह, हल्का लेखपाल रमेश मिश्रा, हेड कांस्टेबल सुभाष यादव, कांस्टेबल रोहित कुमार शामिल रहे।