फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण में मानकों की अनदेखी, प्रदर्शन

Thu, 08 Jun 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
िवरोध
विज्ञापन
 टेढ़ा-बनियाडंडी संपर्क मार्ग के निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। स्थानीय पहाड़ियों से तोड़कर बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर बिछाए जा रहे। इससे नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



लोगों का कहना है कि ठेकेदार बड़े-बड़े सोलंग का इस्तेमाल निर्माण में कर रहे। निर्माण कार्य में बाल श्रमिकों को भी लगाया गया है। नाराज ग्रामीण सुकरुल्लाह, कलामुद्दीन, हिरामन सिंह, मनबोध सिंह, यार मोहम्मद, महमूद आलम, मेराज अली, जाकिर हुसैन ने प्रदर्शन किया। यह भी आरोप लगाया कि कार्य में बाल मजदूरों को भी लगाया गया है।


ग्रामीणों ने जांच की मांग की है। उधर भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री दिनेश अग्रहरि, पीयूसीएल मानवाधिकार के ब्लाक अध्यक्ष जितेंद्र चंद्रवंशी ने डीएम से जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें