फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी न मिलने पर लोगों ने किया प्रदर्शन

Thu, 21 Apr 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज नगर पालिका के वार्ड तीन में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करते लोग।
विज्ञापन
 चिलचिलाती धूप में पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। गुरुवार को राबर्ट्सगंज के अंबेडकर नगर मोहल्ले मेें रहवासियों ने हाथ में डिब्बा-बाल्टी लेकर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन पर पेयजलापूर्ति और साफ-सफाई न करने का आरोप मढ़ा। चेतावनी देते हुए कहा कि अविलंब टैंकरों से पानी की आपूर्ति शुरू नहीं की गई तो नगर पालिका दफ्तर का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन



इस मौके पर हुई सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रचंड धूप के चलते तेजी से भू गर्भ जलस्तर नीचे खिसक रहा है। भेलाही बंधी के सूख जाने और हैंडपंपों के पानी न देने से पानी का संकट उत्पन्न हो गया है। इसके बावजूद पालिका प्रशासन पेयजल समस्या को दूर करने को लेकर गंभीर नहीं है। कहा कि कभी-कभार टैंकरों से पेयजलापूर्ति होती है जो ऊंट की मुंह में जीरा साबित हो रहा है।

कड़ी धूप में दूर-दराज से लोगों को पानी लाना पड़ रहा है। नालियों की साफ-सफाई न होने से घरों और नाबदान का गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। गंदे पानी से निकलने वाले दुर्गंध से आसपास के लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। इतना ही नहीं गंदगी से लोगों को संक्रामक रोग होने का भय सता रहा है। कहा कि नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही से पेयजल का संकट उत्पन्न हुआ है। क्योंकि डीएम ने पानी छोड़ चुके हैंडपंपों में पाइप और सबमर्सिबल लगा कर पानी की समस्या को दूर करने का निर्देश दिया है। इसके बावजूद संबंधित अधिकारी मौन धारण किए हुए है। 
विज्ञापन



चेताया कि  शीघ्र निरंतर टैंकरों से पानी की आपूर्ति नहीं शुरू की गई तो नगर पालिका का घेराव करते हुए धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी। इस मौके पर मालती, मनोज, संतोष कुमार, प्रियंका, संजय, सावित्री, चंदा, सोनम आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें