फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सुपर हीरो’ का साथ है तो कोरोना रहेगा आपसे दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस के हर हमले को ‘सुपर हीरो’ (किट) नाकाम करने की पूरी ताकत रखता है। इसलिए जब तक सुपर हीरो का साथ है तब तक आपको बहुत चिंता करने की जरूरत नहीं हैं। जरूरत इस किट में मौजूद सामान के सही तरीके से इस्तेमाल करने की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) भी इन्हीं सुपर हीरो पर फोकस कर रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने भी इन तीनों सुपर पावर के साथ चलने की बात कही है और ‘मिलिए कोविड-19 के सुपर हीरो से’ नाम से एक पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें साबुन, मास्क और अल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाइजर को इस वायरस का सही मायने में मुकाबला करने वाले सुपर हीरो के रूप में बताया गया है। इसके जरिये यह संदेश दिया जा रहा है कि कोरोना के संक्रमण से सुरक्षित रहना है तो साबुन और पानी से बार-बार अच्छी तरह से हाथ धोएं ।
बाहर से जब भी घर के अंदर आएं तो हाथों को अच्छी तरह से धोना कतई न भूल। नाक, मुंह व आंख को न छुएं। कोविड-19 के दूसरे सुपर हीरो मास्क को भी संक्रमण से खुद बचने और दूसरों को बचाने के लिए बहुत ही आवश्यक बताया गया है। कोरोना कावायरस छींकने से निकलने वाली बूंदों के संपर्क में आने से दूसरे व्यक्ति को संक्रमित कर सकता है, इसलिए खांसते या छींकते समय नाक व मुंह को ढंककर रखें। मास्क को आसानी से घर पर भी बनाया जा सकता है और अच्छी तरह से धुलकर दोबारा भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन

मास्क की जगह पर रूमाल, गमछा या स्कार्फ को दो-तीन परत कर इस्तेमाल किया जा सकता है। कोविड-19 के तीसरे सुपर हीरो अल्कोहल आधारित सैनिटाइजर भी कोरोना की जंग में अहम भूमिका निभा रहा है। कोरोना को फैलने से रोकने के साथ ही कीटाणुओं को खत्म करने और खुद को सुरक्षित रखने में इनका इस्तेमाल बहुत ही प्रभावी है । इन तीनों सुपर हीरो को अतिरिक्त ताकत सोशल डिस्टेंसिंग के पूर्ण पालन से मिलती है। इस तरह कोरोना से जंग में इन सभी का सही से इस्तेमाल करिए और अपने साथ अपनों को सुरक्षित रखिये ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें