सोनभद्र। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना केतहत चयनित लाभार्थियों को जुलाई से नवंबर तक द्वितीय चक्र मुफ्त में अनाज देने के लिए आपूर्ति विभाग ने योजना तैयार कर लिया है। जिले में रविवार से प्रथम चक्र का वितरण शुरू हो गया। चयनित कोई लाभार्थी अनाज लेने से वंचित रहा तो इसके लिए सप्लाई इंस्पेक्टरों को जिम्मेदार मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
केंद्र सरकार की महात्वाकांक्षी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना को सुचारू ढंग से संचालित करने के लिए आपूर्ति विभाग ने कमर कस लिया है। क्योंकि इसमें जिसके स्तर से लापरवाही बरती जाएगी उसके खिलाफ कार्रवाई हेाना तय है। डीएसओ ने प्रथम चक्र के नियमित वितरण हेतु तीन जुलाई तक खाद्यान्न का उठान करने और पांच जुलाई से 14 जुलाई तक तिथि निर्धारित की है। प्रथम चक्र में पूर्व की भांति कार्डधारकों को निर्धारित रुपये देकर अनाज लेना पड़ेगा। जुलाई माह में ही द्वितीय चक्र में कार्डधारकों को अनाज फ्री में मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए कार्डधारकों को 19 तारीख तक आवांटित अनाज का उठान करने का निर्देश दिया है। द्वितीय चक्र का वितरण 21 जुलाई से 30 जुलाई तक होगा। वितरण कीअंतिम तिथि अर्थात 30 होगी। आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर पाने वाले उपभोक्ताओं के लिए मोबाइल ओटीपी वेरिफिकेशन के माध्यम वितरण संपन्न कराया जाएगा।