फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सपा की सरकार बनी तो सोनभद्र में बनेगा आदिवासी विवि

विज्ञापन
विज्ञापन
वैनी। रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के नगवां ब्लॉक स्थित आदिवासी बहुल गांव चिचलिक में आयोजित आदिवासी भव्य मेले में जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोजपुरी कलाकार समर सिंह के गीतों पर लोग देर रात तक झूमते रहे। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मेले का आयोजन सपा सांसद छोटेलाल सिंह खरवार की ओर से किया गया था।
विज्ञापन

समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि जब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो जनपद सोनभद्र में बिरसा मुंडा आदिवासी विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी, जिससे आदिवासी और पिछड़े वर्ग के युवाओं को शिक्षा के अवसर मिल सकें। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने आदिवासी समाज को केवल छलने का काम किया है। आज भी आदिवासी समाज अपने पुराने हाल में जीवन यापन कर रहा है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव ने आदिवासी समाज को आरक्षण का लाभ दिलाकर ग्राम पंचायत से लेकर उच्च सदन तक चुनाव लड़ने का अधिकार दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में आदिवासी और पीडीए समाज के साथ शोषण चरम पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की सरकार ही प्रदेश के विकास का रास्ता तय करेगी। मेले में सांसद छोटेलाल खरवार, सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, रमेश चंद्र दुबे, सुनील सिंह यादव मन्नू पांडेय, जिला महासचिव मो. सईद कुरैशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव, जयप्रकाश उर्फ चेखूर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें