फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मिर्जापुर में दबाव बढ़ा तो सोनभद्र में ही रोके जाएंगे महाकुंभ जाने वाले वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
मौनी अमावस्या पर महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ का असर जिले में भी दिख रहा है। पड़ोसी राज्यों से सड़क मार्ग के जरिए प्रयागराज जाने वाली बसों को हिंदुआरी से अहरौरा की तरफ डायवर्ट कर दिया जा रहा है। प्रयागराज और मिर्जापुर में दबाव बढ़ने पर वाहनों को जिले में ही रोकने की भी तैयारी है।
विज्ञापन

सिर्फ छोटे वाहनों व रोडवेज की बसाें को ही इस रूट से आगे जाने की अनुमति है। महाकुंभ में डुबकी लगाने के लिए सोनभद्र के अलावा पड़ोसी राज्य झारखंड, छत्तीसगढ़ से भी श्रद्धालुओं का रेला दो दिन पहले से ही प्रयागराज की ओर जा रहा है।
निजी वाहनों, बसों को बुक कर लोग संगम की ओर जा रहे हैं। जिले के अंतिम छोर पर स्थित विंढमगंज कस्बे से ही पिछले तीन दिनों में 16 बड़ी बसें महाकुंभनगर के लिए गई हैं। प्रत्येक बस में 40-45 यात्री हैं। इसी तरह दुद्धी, अनपरा, बभनी, म्योरपुर, बीजपुर, कोन सहित अन्य क्षेत्रों से भी श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

झारखंड और छत्तीसगढ़ से आने वालों का भी यही मार्ग है। महाकुंभनगर में बढ़ती भीड़ को देखते हुए एडीजी पीयूष मोर्डिया ने जोन के सभी सीमावर्ती जिलों के एसपी को पत्र भेजकर यूपी में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों को 31 जनवरी तक रोकने के निर्देश दिए थे।
इसके मद्देनजर सोमवार की रात विंढमगंज सीमा पर झारखंड से आने वाले वाहनों को कुछ देर तक रोका भी गया, बाद में उन्हें उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रूट बदलकर आगे जाने की अनुमति दी गई। श्रद्धालुओं की बसों व छोटे वाहनों को राॅबर्ट्सगंज के आगे हिंदुआरी से मोड़ा जा रहा है।
छोटे वाहन हिंदुआरी से मिर्जापुर की तरफ जा रहे हैं, लेकिन बसों को अहरौरा से आगे भेजा जा रहा है। यातायात पुलिस को हर दो घंटे पर भीड़ का आकलन कर रिपोर्ट भेजने को कहा गया है, ताकि आगे की व्यवस्था सुचारू की जा सके।
एहतियात के तौर पर रॉबर्ट्सगंज में ईदगाह के पास राजा जी का बाग और हिंदुआरी मंडी में स्थान चिह्नित किया गया है, जहां विशेष परिस्थिति में वाहनों को कुछ देर के लिए रोका जाएगा।

महाकुंभ में जाने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर यातायात पुलिस पूरी तरह सतर्क है। सिर्फ रोडवेज बस और श्रद्धालुओं के छोटे वाहन को छोड़कर मिर्जापुर की तरफ जाने वाले अन्य बड़े वाहनों को अहरौरा की तरफ डायवर्ट किया गया है। भीड़ पर निगरानी रखी जा रही है। मिर्जापुर में दबाव बढ़ने पर सोनभद्र में कुछ देर के लिए वाहनों को रोकने की व्यवस्था की गई है। -अविनाश सिंह, यातायात प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें