फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नाली और डिवाइडर पर अतिक्रमण दिखा तो जब्त होगा सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा नगर के बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण अभियान की सूचना के बाद बाजार के व्यापारी बुधवार को नाली के ऊपर के अतिक्रमण को हटाने में जुट गए। इस बीच नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी ने भी बाजार में भ्रमण कर सभी को रात तक स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


गत दिनों क्षेत्र भ्रमण पर आए अपर जिलाधिकारी ने बाजार के अतिक्रमण को देख नाराज हुए थे और नगर प्रशासन को जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। नगर पंचायत ने निर्देश के अनुपालन में बाजार में चिह्नांकन के बाद मुनादी भी कराई थी।
इसके बाद मंगलवार को व्यापारियों ने नगर प्रशासन से एक दिन का और समय मांगा और बैठक कर व्यापारियों में भ्रम को दूर किया। व्यापार मंडल ने नगर प्रशासन की कार्यवाही में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

बुधवार सुबह व्यापारियों ने नाली के ऊपर के अतिक्रमण को स्वत: ही हटाना शुरू कर दिया। कुछ व्यापारियों ने नाली से अतिक्रमण हटाने की बात पर नगर पंचायत कर्मचारियों से विवाद करने लगे।
सूचना पर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी अर्पणा मिश्रा बुधवार सुबह अनपरा बाजार पहुंची और बाजार में भ्रमण कर सभी दुकानदारों को निर्देश दिया कि नाली के ऊपर किसी भी प्रकार का सामान नहीं रखना है।
अतिक्रमण अभियान के समय नाली, पटरी और डिवाइडर पर किसी का सामान दिखा तो सामान जब्त कर लिया जाएगा और जुर्माना भी वसूला जाएगा। महावीर चौक पर एमजीआर पुल से सटाकर मुर्गा की दुकान को नाली के ऊपर से हटाने के निर्देश दिए।
इस दौरान नगर पंचायत के बड़े बाबू गणेश तिवारी, राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष गोपाल गुप्ता, अनपरा व्यापार मंडल अध्यक्ष बाल गोपाल चौरसिया एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें