फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पीएफ नंबर मांगा तो कर दिया कार्यमुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनसीएल बीना कोयला क्षेत्र के खदान क्षेत्र में स्थित क्षेत्रीय भंडार में संविदा के तहत कार्य करने वाले संविदा कर्मी को पीएफ नंबर की मांग करना महंगा पड़ गया। श्रमिक को ठेकेदार ने कार्यमुक्त कर दिया। इसके चलते संविदा कर्मियों में रोष बढ़ गया। पीड़ित संविदा कर्मी बसंत लाल दुबे ने एनसीएल प्रबंधन के अधिकारियों एवं संविदाकार पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कहा संविदाकार द्वारा डेढ़ वर्ष से हर संविदा कर्मी से प्रति माह 1500 रुपये पीएफ के नाम पर कटौती किया जा रहा है। जब पीएफ नंबर मांगा गया तो कार्य में लापरवाही बरतने का झूठा आरोप लगा कर कार्यमुक्त कर दिया गया। साथी कर्मचारियों का कहना है कि पीएफ के मसले पर अब वह आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें