फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: एक ही जगह तीन वाहन दुघर्टनाग्रस्त, मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पांच घंटे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट/म्योरपुर। मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर रनटोला के पास बृहस्पतिवार की सुबह एक-एक कर तीन वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने से लंबा जाम लग गया। जाम इतना भयावह था कि बाइक निकलने की भी जगह नहीं थी। करीब पांच घंटे तक जाम के कारण कई लोग ड्यूटी पर नहीं पहुंच सके तो कुछ को आधे रास्ते से ही लौटना पड़ा। कई लोगों ने पैदल ही कई किमी की लंबी दूरी तय की।
विज्ञापन

बुधवार की देर शाम एक हाईवा कोयला लेकर रेणुकूट से छत्तीसगढ़ की ओर जा रहा था। रनटोला गांव के समीप आरवाई सिंह पुलिया के पहले ही वह अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया। दुर्घटनास्थल के बगल में ही बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे सरिया लदा ट्रेलर आड़े-तिरछे खड़ा हो गया। चालक आजमगढ़ निवासी अटल यादव ने बताया कि वह सरिया लेकर बोकारो से सिंगरौली जा रहा था। अचानक ब्रेक फेल होने की वजह से वह बैक करने लगा, तभी वाहन बंद हो गया। दुर्घटनास्थल पर कम जगह होने के कारण छोटे वाहन धीरे-धीरे आगे निकल रहे थे, मगर बड़े वाहन जहां-तहां खड़े हो गए। सुबह लगभग 7:30 बजे एक मिनी ट्रक का भी वहीं ब्रेक फेल हो गया। जिससे वह पहले से पलटे हाइवा में भिड़ गया। नतीजा पैदल जाने की भी जगह नहीं बची। तमाम लोग नीचे नाले में से होते हुए पहाड़ी पर चढ़कर बाइक से आगे की ओर निकले तो सैकड़ों लोग पैदल ही आगे रवाना हुए। इस मार्ग से रेणुकूट ड्यूटी के लिए जा रहे श्रमिकों की ड्यूटी छूट गई। रेणुकूट पुलिस चौकी के सिपाहियों ने क्रेन की सहायता से पहले फंसी हुई छोटी ट्रक को निकाला। जिससे छोटे वाहनों और मिनी बसों के आने-जाने का रास्ता खुल गया। इसके बाद अन्य वाहनों को हटवाकर आवागमन चालू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें