फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सत्य-अहिंसा के हथियार से बापू ने दिलाई देश को आजादी

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बुधवार को जिले में धूमधाम से मनाई गई। दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। उनके बताए संदेशों को अपनाकर राष्ट्र को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया गया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी उपवन में स्थापित बापू की प्रतिमा पर डीएम बद्रीनाथ सिंह ने माल्यार्पण किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में रामधुन गाकर उन्हें नमन किया गया।
डीएम ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भारत ही नहीं पूरे विश्व की धरोहर के रूप में जाने जाते हैं। इस मौके पर एडीएम सहदेव मिश्र, रोहित यादव, एसडीएम प्रमोद तिवारी, सीएमओ डाॅ. अश्वनी कुमार, डिप्टी सीएमओ डाॅ. एसके जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, न्यायालय परिसर में जिला जज रवींद्र विक्रम सिंह, एडीजे अमित वीर सिंह, जितेंद्र कुमार द्विवेदी, आबिद शमीम, अर्चना रानी, शैलेंद्र यादव आदि न्यायिक अधिकारियों की मौजूदगी में गांधी व शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।
न्यायालय परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। राॅबर्ट्सगंज नगर पालिका कार्यालय में बापू की प्रतिमा पर नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद व ईओ विजय कुमार यादव ने पुष्प अर्पित किया। नगर के चाचा नेहरू पार्क स्थित शहीद स्तंभ पर भी माल्यार्पण किया गया।
इस मौके पर सभासद पप्पू दुबे, अनवर अली, आकाश रावत, सुजीत आदि मौजूद रहे। नगर पालिका कर्मचारियों ने नगर में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। सड़क पर झाड़ू लगाकर रामसरोवर तालाब पर स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाई।
ओबरा: ओबरा ताप विद्युत गृह के गांधी मैदान में मुख्य अभियंता इं. आरके अग्रवाल ने गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। गांधी जी के जीवन के संघर्षों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में इंं. राजकुमार गुप्ता, इंं. एसके सिंघल, इंं. दिवाकर स्वरूप, इं. वाईके गुप्ता आदि मौजूद रहे।
ओबरा इंटर काॅलेज की छात्राओं ने रामधुन गाते हुए समसामयिक कविता पाठ किया। दुद्धी: नगर पंचायत दुद्धी के वार्ड नंबर 3 में परख संस्था से संचालित वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को स्काउट शिक्षक रामरक्षा पटेल ने फल वितरित किया।
इस अवसर पर मां गायत्री पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक सुरेंद्र अग्रहरि, लालबाबू आढ़ती, सियाराम उर्फ गणेश, इंद्रावती देवी, शिवानी जायसवाल आदि मौजूद रहे।
बीजपुर: म्योरपुर ब्लॉक अंतर्गत जरहां न्याय पंचायत के विभिन्न इंटर कॉलेजों, परिषदीय विद्यालयों में महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। करमा: एलाही ग्राम पंचायत भवन पर गांधी जयंती पर मनरेगा दिवस मनाया गया।
बीडीओ सुरेश कुमार मौर्य एवं प्रमुख प्रतिनिधि रामाधार की मौजूदगी में मनरेगा के क्रियान्वयन और कराए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर एडीओ पंचायत सुनील कुमार यादव ने ग्रामीणों को नशा मुक्ति एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक रखने की शपथ दिलाई। ग्राम पंचायत में 75 पौधे लगाए गए। संचालन श्याम जी ने किया।

गांव को टीबी मुक्त बनाने पर 13 प्रधान सम्मानित, सात महिलाएं
गांधी जयंती पर डीएम ने 13 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने वाले ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें सात महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा आयुष्मान योजना के तहत अधिक लाभार्थियों का उपचार करने वाले अस्पतालों को भी सम्मानित किया गया।
टीबी मुक्त ग्राम पंचायत तियरा कला की ग्राम प्रधान अनीता देवी, धड़सरा की प्रधान सुनीता देवी, जुड़िया के प्रधान राजकुमार, भरूहां के ब्रजेश कुमार, पटवध की संगीता देवी, भड़कना के श्रीराम, पूरना की अनीता देवी, राजपुर के राजेश कुमार, मिसरा की पुष्पा देवी, हथियार के देव कुमार, सेमिया की सिंपी देवी, जाबर की अंजना देवी व कादल के प्रधान संजय कुमार शामिल हैं।
वहीं आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत अधिक लाभार्थियों के उपचार करने वाले चिकित्सालयों सीएचसी म्योरपुर, सीएचसी घोरावल, जिला संयुक्त चिकित्सालय सोनभद्र, निजी चिकित्सालय श्रेया एंड सर्जिकल हाॅस्पिटल, सांई हास्पिटल, लाइफ केयर हाॅस्पिटल सोनभद्र शामिल हैं। इस दौरान डीएम ने टीबी बीमारी ग्रसित रोगियों को पौष्टिक आहार भी बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें