सोनभद्र। बढ़ौली में एक हॉस्पिटल के समीप मंगलवार की रात सड़क हादसे में जान गंवाने वालें युवकों की शिनाख्त रामलाल (18) और संदीप (25) के रूप में हुई है। दोनों बाइक से एक बारात में शामिल होने के लिए निकले थे। बुधवार को जिला अस्पताल में पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर घरवालों को सुपुर्द कर दिया।
मंगलवार की रात सदर कोतवाली क्षेत्र के बढ़ौली में एक निजी अस्पताल के समीप फ्लाई ओवर के नीचे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। रास्ते से गुजर रहे कुछ लोगों ने स्थानीय लोगों की मदद से निजी वाहन से घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने दोनों का नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया। उधर सड़क हादसे में दो युवकों की मौत होने की खबर मिलते ही काफी संख्या में लोग शवों की शिनाख्त करने के लिए अस्पताल पहुंच गए। इस दौरान कुछ लोगों ने सदर कोतवाली क्षेत्र के घुवास गांव के रहने वाले रामलाल और घुवास मोहाल निवासी संदीप के रूप में किया और मृतकों के घरवालों को घटना की सूचना दी। वहीं अस्पताल में मौजूद कुछ लोगों का आरोप था कि 112 नंबर पर घटना की सूचना देने के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बुधवार को मर्चरी के बाहर मौजूद मृतकों के घरवालों का कहना था कि रामलाल हाईस्कूल में पढ़ता था और संदीप अपने घर से कुछ दूरी पर चाय समेत अन्य सामान बेचकर जीवकोपार्जन करता था। दोनों एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले थे। कोतवाल मिथिलेश मिश्रा ने कहा शवों का पोस्टमार्टम कराकर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया। दुर्घटनाग्रस्त बाइक कब्जे ले ले गई है। घरवाले जो तहरीर देंगे मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।