फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजगढ़ सीट पर रहा कांग्रेस का राज

Fri, 13 Jan 2017 09:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
1967 में बनने वाली राजगढ़ सीट 2007 तक सामान्य सीट रही। विखंडन से पूर्व तक सीट पर अधिकतर कांग्रेस का ही राज रहा। पहली बार सीट से कांग्रेस के रामनाथ विजयी रहे। जबकि अंतिम विधायक बसपा के अनिल मौर्या रहे। 2012 के चुनाव में राजगढ़ सीट का अस्तित्व खत्म कर घोरावल और ओबरा सीट बनाई गईं। इन सीटों पर क्रमश: सपा और बसपा का कब्जा है।
विज्ञापन

राजगढ़ सीट से पहली बार हुए चुनाव 1967 में कांग्रेस के रामनाथ ने 28194 मत पाकर बीजेएस के एसडी सिंह को हराया, उन्होंने 24681 मत पाए थे। 1972 के चुनाव में बीकेडी के राजा आनंद ने 26,040 मत पाकर कांग्रेस के रामनाथ को हराया, उन्हें 16278 मत मिला था। पुन: चुनाव हुआ तो कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे लोकपति ने 44116 मत पाकर बीकेडी के आर सिंह को हराया, वे सिर्फ 16481 मत पा सके। 1977 में  जेएनपी के राजनरायन ने 43157 मत पाकर कांग्रेस के लोकपति को हराया, उन्होंने सिर्फ 27781 मत ही पाए थे। 1980 में कांग्रेस के रामचरण ने 23662 मत पाकर जेएनपी के हरिहर को हराया, वे सिर्फ 11313 मत पा सके।

1985 में कांग्रेस के नरेंद्र रियो ने 27650 मत पाकर एलकेडी के गुलाब सिंह को हराया, उन्होंने 26638 मत पाया था। 1989 में बीजेपी के गुलाब सिंह ने 29513 मत पाकर कांग्रेस के रामचरण को हराया, केवल 23013 वोटरों का ही विश्वास उन्हें हासिल हुआ। 1991 में जेडी के राजेंद्र ने 24220 मत पाकर बीजेपी के गुलाब सिंह को हराया, वे 23280 मत पाए थे। 1993 में बीएसपी के रामलोटन ने 51322 मत पाकर बीजेपी के गुलाब सिंह को हराया, वे 43383 मत पाए थे। 1996 में कांग्रेस के कद्दावर नेता लोकपति त्रिपाठी ने 70574 मत पाकर बीजेपी के गुलाब सिंह को हराया, उन्होंने सिर्फ 41136 मत पाए थे। इसके बाद से बसपा का दौर रहा। 2002 में बीएसपी के अनिल कुमार मौर्य ने 57365 मत पाकर कांग्रेस के आभूषण ब्रम्हशाह को हराया, वे सिर्फ 35869 मत पा सके।
विज्ञापन


इस सीट पर 2007 में पुन: बीएसपी के अनिल कुमार मौर्य ने 51943 मत पाकर सपा के रविंद्र बहादुर सिंह को हराया, वे सिर्फ 34656 मत ही पाए थे। अगले चुनाव के लिए हुए परिसिमन में राजगढ़ सीट का अस्तित्व समाप्त हो गया। वर्ष 2012 में सृजित हुईं घोरावल और ओबरा विधानसभा सीट पर चुनाव हुआ। इन सीटों पर क्रमश: घोरावल से सपा के रमेश चंद्र 87708 मत पाकर बीएसपी के अनिल कुमार मौर्य को हराया, वे 72521 मत पाए थे। वहीं ओबरा से बीएसपी के सुनील कुमार ने 31513 मत पाकर बीजेपी के देवेंद्र प्रसाद शास्त्री को हराया, उन्होंने 24453 मत पाए थे।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें